8.6 C
New York
Monday, April 20, 2026

सशक्त बहना सम्मेलन : महिला कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभु श्री राम के भजन के साथ वातावरण राम मय हुआ

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चों के द्वारा सशक्त बहना सम्मेलन को आयोजित किया गया पढ़े पूरी खबर

सशक्त बहना सम्मेलन : महिला कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभु श्री राम के भजन के साथ वातावरण राम मय हुआ

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं सहित नरेंद्र मोदी ने उज्जवला गैस कनेक्शन देने तक महिलाओं को एक सम्मान देने का काम किया है

हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाओं के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे उन्हें समाज में रहने और कार्य करने के लिए सहयोग प्राप्त होता है

आज महिलाओं को सशक्त बनाने में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है.

महानगर देहरादून लॉर्ड वेडिंग वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चों के द्वारा *सशक्त बहना सम्मेलन* आयोजित किया गया । जिसमे हजारों की संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया साथ ही महिला कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभु श्री राम के भजन के साथ वातावरण राम मय हुआ

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महिला मोर्चे की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने सभी महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाओं को सशक्त बनाने में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है
2014 के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में कई विकास कार्य किया जा रहे हैं सर्वप्रथम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नरेंद्र मोदी ने शौचालय बनाने से लेकर उज्जवला गैस कनेक्शन देने तक महिलाओं को एक सम्मान देने का काम किया है आज जहां महिलाएं इस देश का नेतृत्व कर रही है इसमें भी मोदी जी का बहुत बड़ा योगदान है 2014 में जब देश की जनता ने नरेंद्र मोदी जी पर अपना भरोसा जताया और केंद्र में सरकार बनी उसके बाद से आज तक विकास की गति ने तेज रफ्तार पकड़ी है चाहे वह देश की आर्थिक सुरक्षा हो सड़के हो आवास हो हर क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति का विकास हो इसके लिए मोदी जी निरंतर कार्यरत हैं। आज देश में मोदी जी के नेतृत्व में सभी महिलाओं को विश्वास है कि उनके सम्मान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहे हैं।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत जी ने सभी कार्यकर्ताओं अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज यह महिला सशक्तिकरण बैठक एक नई ऊर्जा के साथ महिलाओं को कम करने के लिए अग्रसित करेगी और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाएगी।
आज हम सभी सौभाग्यशाली है कि हमें हमें नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व करने वाला भाई नेता मिला है जो निरंतर इस देश को विकसित बनाने में कार्य कर रहा है जब यह देश विकसित होगा तो उसे देश का प्रत्येक व्यक्ति भी विकास की गति में अपनी भूमिका निभाएगा उसका विकास होगा आज महिलाएं भी सशक्त मजबूत बना रही है मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए अनेकों अनेक कार्य किया जा रहे हैं चाहे उन्हें लखपति दीदी बनाने का निर्णय हो या स्वरोजगार की बातें हो आज उत्तराखंड में भी हमारी महिलाएं नए-नए रोजगार के साथ आगे बढ़ रही है हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाओं के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे उन्हें समाज में रहने और कार्य करने के लिए सहयोग प्राप्त होता है।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में प्रभु राम जी का भव्य मंदिर निर्माण किया जा रहा है हम सभी जानते हैं 22 जनवरी को प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में स्थापित होने वाले हैं हम सभी को मोदी जी धन्यवाद देना चाहिए।
जहां एक और देश विकसित की ओर आगे बढ़ रहा है वही आज नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। मोदी जी का कहना है कि आने वाले समय में भारत देश की नंबर तीन की अर्थव्यवस्था में शामिल होगा।

कार्यक्रम में कैंट विधानसभा से विधायक सविता कपूर जी ने भी सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत अभिनंदन किया और साथ में सभी महिला कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि हम सभी महिलाएं आने वाले लोकसभा चुनाव में संकल्प लेते हैं कि नरेंद्र मोदी जी को उत्तराखंड से पांचो सीटों में जीत दर्ज कराएंगे।

कार्यक्रम में महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया और सभी का धन्यवाद किया कि इतनी बड़ी विशाल संख्या में हमारी महिलाएं अपना घर परिवार से समय निकालकर इस सभा में प्रतिभा करने पहुंची हैं मैं इन सभी महिलाओं को धन्यवाद देता हूं आने वाले समय में हम सभी महिलाओं का एक महत्वपूर्ण भूमिका बने इसके लिए हमें सदा लगातार कार्य करते रहेंगे और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जितने भी लाभकारी महिलाओं के लिए योजनाएं चलाई जा रही है हम उनका धन्यवाद देते हैं साथ ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड राज्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है उत्तराखंड का गौरव बढ़ रहा है और मोदी जी की गारंटी जो महिलाओं के साथ हमेशा बनी है उसके साथ हम सब महिलाओं को मोदी जी को आश्वासन देना है कि हम सभी आपके साथ हैं और आने वाले जितने भी चुनाव होंगे वह सभी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में होंगे।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी ने इस विशाल जनसभा के लिए सभी महिला कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया की इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपना समय निकालकर प्रतिभा किया।
टिहरी लोकसभा से सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह जी ने भी इस विशाल कार्यक्रम के लिए सभी महिला कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में महामंत्री संगठन अजेय कुमार जी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी कुलदीप कुमार महानगर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल विधायक राजपुर खजान दास विधायक धर्मपुर विनोद चमोली विधायक रायपुर उमेश शर्मा सुनील उनियाल गामा राज्य मंत्री मधु भट्ट ,विनोद उनियाल, नेहा जोशी महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री गीता रावत वंदना ठाकुर महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष अर्चना बागड़ी महामंत्री सुषमा अमित मल्होत्रा आदि सैकड़ो की संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles