8.1 C
New York
Wednesday, April 22, 2026

महापौर विकास शर्मा ने बताया— नगर निगम अब सड़क-नाली तक सीमित नहीं, बल्कि बहुआयामी संस्था के रूप में विकसित हुआ है

 

महापौर विकास शर्मा ने बताया— नगर निगम अब सड़क-नाली तक सीमित नहीं, बल्कि बहुआयामी संस्था के रूप में विकसित हुआ है

 

नगर निगम द्वारा लगातार जारी विकास कार्यों की श्रृंखला में वार्ड नंबर 15 पहाड़गंज क्षेत्र में महापौर विकास शर्मा ने शेर मोहम्मद के घर से शकील के घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास कर नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर वार्डवासियों ने महापौर विकास शर्मा और पार्षद नूरुद्दीन का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा क्षेत्र में विकास कार्य शुरू करवाने के लिए उनका आभार जताया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर का समग्र विकास ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहर में विकास का सिलसिला थमने नहीं दिया जाएगा। महापौर ने कहाा कि दलगत भावना से ऊपर उठकर हम हर वार्ड में जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से रूद्रपुर शहर तेजी से विकास की दिशा में अग्रसर है। आने वाले दिनों में नगर के लिए कई नई योजनाओं की सौगात मिलने जा रही है।

महापौर ने कहा कि नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में जो प्रस्ताव पारित किए गए थे, उन्हें चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और स्वास्थ्य जैसी प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। महापौर ने कहा कि अब नगर निगम सिर्फ सड़कों और नालियों के निर्माण तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह एक बहुआयामी संस्था के रूप में विकसित हुआ है। आज नगर निगम के माध्यम से वे कार्य भी किए जा रहे हैं जिनके लिए पहले आम नागरिकों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। श्रम कार्ड बनवाने से लेकर पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड जैसे कई काम अब नगर निगम के दायरे में आ चुके हैं। इससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है। आने वाले दिनों में कई और सेवाओं की शुरूआत भी नगर निगम करने जा रहा है।

महापौर ने बताया कि नगर निगम को शहर में आठ आयुष्मान आरोग्य केंद्र खोलने की मंजूरी मिल है। इनमें से एक केंद्र सिंह कॉलोनी में शुरू भी किया जा चुका है, जबकि शेष केंद्र शीघ्र ही विभिन्न वार्डों में स्थापित किए जाएंगे। इन आरोग्य केंद्रों से नागरिकों को घर के पास ही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। हमारा प्रयास है कि रूद्रपुर को एक सशक्त, स्वच्छ और स्वास्थ्य सुविधाओं से संपन्न शहर के रूप में विकसित किया जाए।

महापौर ने कहा कि जनता ने उन्हें जिस भरोसे के साथ सेवा का अवसर दिया है, वे उस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी ताकि हर नागरिक को प्रगति का वास्तविक लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि अयूब अंसारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शाह खान राजशाही, जलीश अहमद, आलम, सलमान, निसार हाजी, विजय तोमर, बिट्टू चौहान, फरजान अली, हाजी फरीद, सज्जाद अहमद, मोहम्मद आसिफ, जहीर अहमद, मशूय अहमद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles