28.8 C
New York
Wednesday, June 3, 2026

बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया  

 

बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम रुड़की से भाजपा के मेयर प्रत्याशी अनीता अग्रवाल एवं अन्य पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित रोडशो में प्रतिभाग किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री श्री धामी का स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। शिव चौक, रामनगर से शुरू हुआ रोड शो मेन बाजार, सिविल लाइन होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर पहुंच संपन्न हुआ।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनता से 23 जनवरी को कमल के फूल पर मुहर लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का भाजपा को दिया एक-एक वोट क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

रुड़की के बाद मुख्यमंत्री ने लक्सर में भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी श्री देवेन्द्र चौधरी जी के समर्थन में भी रोडशो किया। यहां नंद वाटिका से शुरू हुआ रोड शो मेन बाजार होते हुए आर्य समाज मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles