7.7 C
New York
Wednesday, April 22, 2026

प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पद चिन्हों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार कार्य कर रहे है। सख्त नकल कानून, धर्मांतरण कानून यूसीसी जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है.

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के धोरणखास में करोड़ों की लागत से निर्मित विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धोरणवासियों को ₹370.84 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर दी बड़ी सौगात

मंत्री गणेश जोशी ने कहा धामी सरकार जिन योजनाओं का करती है शिलान्यास, उनका लोकार्पण भी करती है

प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पद चिन्हों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार कार्य कर रहे है। सख्त नकल कानून, धर्मांतरण कानून यूसीसी जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है.

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे के साथ कार्य कर रही है।

मंत्री जोशी ने कहा प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर निरंतर प्रयास कर रही है

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धोरणवासियों को ₹370.84 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर दी बड़ी सौगात

मंत्री बोले – धामी सरकार जिन योजनाओं का करती शिलान्यास, उनका लोकार्पण भी करती है

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत वार्ड 05 धोरणखास में रू. 370.84 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य योजना के तहत मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के वार्ड संख्या-05 धोरणखास में लागत रू. 312.61 लाख की 11 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा रू.58.23 लाख की 01 आंतरिक मार्ग के सुदृढीकरण/डामरीकरण के कार्य का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पद चिन्हों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार कार्य कर रहे है। सख्त नकल कानून, धर्मांतरण कानून यूसीसी जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है। मंत्री जोशी ने कहा प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी सरकार जिन योजनाओं का शिलन्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों से क्षेत्र की जनता को निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा।

*इन निर्माण कार्यों का हुआ लोकार्पण* – गणेश विहार के आन्तरिक मार्ग में इन्टरलॉकिंग टाइल्स द्वारा मार्ग निर्माण एवं पक्की नाली का निर्माण कार्य, सहस्त्रधारा मोटर मार्ग से पंकज तिवारी के घर तक इन्टरलॉकिंग टाइल्स द्वारा मार्ग निर्माण एंव पक्की नाली का निर्माण कार्य, सहस्त्रधारा मोटर मार्ग से लक्ष्मी टावर तक इन्टरलॉकिंग टाइल्स द्वारा मार्ग निर्माण एवं पक्की नाली का निर्माण कार्य, राजीव नगर चौक से प्रमोद बिष्ट के घर तक इन्टरलॉकिंग टाइल्स द्वारा मार्ग निर्माण एवं पक्की नाली का निर्माण, श्री शर्मा जी के घर से टी-वाइन्ट तक इन्टरलॉकिंग टाइल्स द्वारा मार्ग निर्माण एवं पक्की नाली का निर्माण कार्य, रतन सिंह सिपाल के घर से सुनीज कुमार तोमर के घर तक इन्टरलॉकिंग टाइल्स द्वारा मार्ग निर्माण एवं पक्की नाली का निर्माण कार्य, मन्दाकिनी इन्क्लेव में इन्टरलॉकिंग टाइल्स द्वारा मार्ग निर्माण एवं पक्की नाली का निर्माण कार्य, अमन विहार सी-ब्लॉक लेन नं0-03 में इन्टरलॉकिंग टाइल्स द्वारा मार्ग निर्माण एवं पक्की नाली का निर्माण, अमन विहार डी- ब्लॉक नं0-01 में इन्टरलॉकिंग टाइल्स द्वारा मार्ग निर्माण एवं पक्की नाली का निर्माण कार्य, अमन विहार डी- ब्लॉक लेन नं0-09 में इन्टरलॉकिंग टाइल्स द्वारा मार्ग निर्माण एवं पक्की नाली का निर्माण कार्य, अमन विहार डी- ब्लॉक लेन नं0-04 में इन्टरलॉकिंग टाइल्स द्वारा मार्ग निर्माण एवं पक्की नाली का निर्माण कार्य।

*इन निर्माण कार्यों का हुआ शिलान्यास* -राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधान सभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत वार्ड संख्या-05 धोरणखास में शिवाय एन्क्लेव निकट बीमा विहार के आन्तरिक मार्ग का लागत रू. 58.23 लाख के सुदृढीकरण/डामरीकरण का कार्य।

इस अवसर पर बीमा बिहार सोसायटी अध्यक्ष प्रमोद पंत, आलोक गुप्ता, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, भूपेन्द्र सोलंकी, निरंजन डोभाल,पार्षद चुन्नी लाल, मंजीत रावत, महानगर मंत्री संकेत नौटियाल, अरविंद डोभाल, भूषण भट्ट, प्रेम सिंह, विवेक शर्मा, नवीन पंत, अनिल शर्मा, आशीष थापा, सुधार शर्मा, लोक निर्माण विभाग ईई जितेंद्र त्रिपाठी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles